Bhagyank Kaise Nikale / भाग्यांक कैसे निकाले

Hello  दोस्तो आज हम जानेंगे की हम अपना भाग्यांक कैसे निकाले Numerology मे भाग्यांक का महत्व विशेष महत्वपूर्ण बताया गया है जैसे मूलांक हमारे जीवन मे एक खास भूमिका निभाता है वैसे ही भाग्यांक भी हमारे पुरे जीवन मे एक महत्वपूर्ण कार्य करता है|

अगर आपको मूलांक निकलना नही आता तो पहले हम आपको बताते है की मूलांक कैसे निकालते है मन लीजिये किसीकी जन्म तारीख 24/9/1986 है तो वो व्यक्ति जिस दिन जन्मा है तो वो उसका मूलांक हो जाता है मतलब 2+4=6 तो इस तरह मूलांक निकालते है जादा जानकारी के लिए आप निचे दिये हुए पोस्ट को पढ सकते है|


भाग्यांक कैसे निकाले, bhagyank kaise niakale, bhagyank kaise nikala jata hai, bhagyank

  Bhagyank Kaise Nikale / भाग्यांक कैसे निकाले 


Bhagyank Kaise Nikale / भाग्यांक कैसे निकाले 

भाग्यांक निकालने के लिए आपको ऊपर दी हुई Date Of Birth 24/9/1986 को जोडना पडेगा और उसे जोडने के बाद जो नंबर आयेगा वो आपका भाग्यांक होगा जैसे की 2+4+9+1+9+8+6=3+7=1+0=1 अब इन सबको जोडने के बाद हमे नंबर 1 मिला है तो ये आपका भाग्यांक है इस तरह से हम अपना भाग्यांक निकाल सकते है|
कई बार लोग ये गलती कर लेते है की भाग्यांक का मतलब अपने लकी नंबर के साथ जोड लेते है लेकिन ऐसा बिलकुल सही नही है अगर आपके मूलांक और भाग्यांक बिलकुल सही बैठ गए तो ये आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकते है 

आइये हम आपको बताते है 1 से लेकर 9 भाग्यांक तक व्यक्ति कैसे होते है|

भाग्यांक 1


इसका स्वमिग्रह सूर्य होता है सूर्य के कारन आपमे भी तेज होगा आपके अन्दर अहंकार हो सकता है बोलने मे अच्छे निपुण होते है| आपको जल्दी गुस्सा भी आ जाता है आप किसी के भी सामने झुकना कतई पसंद नही करेंगे लेकिन 

आप एक अच्छे सरकारी कर्मचारी बन सकते हो और अच्छे पद पर विराजमान हो सकते है| 

आप स्वतंत्र विचारो वाले और दृढ निच्छयी होते है आपमे नेतृत्व करने की क्षमता होती है आप हमेशा किसी भी कार्य को सही ढंग से करना पसंद करते है| आप प्रतिभाशाली व तमोगुणी होते है|
   
आपके लिए 1,2 और 7 अंक शुभ होते है



भाग्यांक 2


आप चन्द्रमा ग्रह से प्रभावित होते है चन्द्रमा मन का कारक होनेसे से आप शांत व मुडी होते है| आप उदार व प्रेमळ स्वभाव के होते है| आपका मन चंचल होता है आप एक बहोत समझदार व्यक्ति हो सकते है और आपका स्वभाव मे नम्रता होती है| 

आपकी रूचि कला मे अधिक होती है क्यों की आपका व्यक्तित्व कलाप्रेमी होता है. आप केयरिंग नेचर वाले होते है| चन्द्रमा का प्रभाव होनेसे आप रोमांटिक भी होते है| आप लोग भावनाप्रधान होते है| किसी भी परिस्थिति मे आपका दृष्टिकोण आदर्शवादी होता है.
  
आपके लिए 1, 2 और 7 अंक शुभ होते है



भाग्यांक 3 

आप गुरु ग्रह से प्रभावित होते है ये एक महान ग्रह है सबसे पहले बात अगर आप भाग्यांक 3 होतो आप लकी हो आपका भाग्य हमेशा आपको साथ देगा आप धार्मिक व सात्विक स्वभाव के होते है| 

आप बहोत महत्वकांशी स्वभाव के होते है जीवन मे चाहे कितनी भी समस्या क्यों ना आये आप किसी बात को लेकर समस्या प्रकट नही करते है| 

आप जीवन मे किसी भी क्षेत्र मे जाये आपको मेहनत भी उतनीही करनी पडती है पैसे के मामले मे आप लकी हो आपका स्वभाव हमेशा आशावादी रहता है| आप किसी भी चीज मे दूसरो से मदत लेना पसंद नही करते है 

आप स्वाभिमानी होते है| किसी भी चीजो को लेकर आपकी विचार करने की क्षमता अधिक होती है आपको इससे बचना चाहिये|

आपके लिए 3 , 6 और 9 अंक शुभ होते है



भाग्यांक 4

आप राहू ग्रह से प्रभावित होते है आप हर बात को अपने बुद्धि से सोचते है आपके विचारो मे हमेशा नयापन होता है किसी भी बातो मे आप तर्क लगाना पसंद करते हो आप स्वभाव गंभीर और इमानदार होते  है 

आपको जीवन मे संघर्ष करना पड़ सकता है आपके जीवन मे कभी अचानक अच्छा हो जाता है तो अचानक बुरा हो जाता है क्यों की आपके जीवन मे उथल पुथल होती रहती है| 

आपको गुस्से से बचना चाहिए और वाद विवाद करने से भी बचना चाहिये आप निडर व साहसी स्वभाव के होते है आप समाज व रुढियो को नही मानते हो आपमे समाज के लिये कुछ करने का हौसला होता है|
   
आपके लिए 1, 2 और 7 अंक शुभ होते है


bhagyank kaise nikale, bhagyank kaise niakalate hai, bhagyank, भाग्यांक कैसे निकाले
Bhagyank Kaise Nikale


भाग्यांक 5



आप बुध ग्रह से प्रभावित होते हो आप बुद्धिमान होते हो किसी भी बात को अपने बुद्धि से सोचते हो आप किसी भी काम को बहोत जल्दी जल्दी करते हो आप चालक और होशियार होते है| 

आप व्यवहार कुशल होते है आप बोलने मे निपुण होते है बुध का प्रभाव होनेसे आप काफी बैलेंस होते है जिस कारन आपकी किसी भी व्यक्ति के साथ बहोत सहजता से बनती है| आप बहोत मिलनसार स्वभाव के होते है आपके दोस्त जीतनी जल्दी बनते है उतने ही आपके दोस्त बदलते रहते है| 

स्वभाव से आप हसमुख होते है आप किसी के भी साथ बहोत जल्दी संपर्क बना लेते हो किसी भी चीज़ को बहोत बारीकी से परखते हो आपको किसी भी चीज़ मे तुलना करना अच्छा लगता है आप किसी भी चीज़ से जल्दी बोर हो जाते हो आपको हमेशा नयापन चाहिए होता है|

आपके लिए 3, 5 और 8 अंक शुभ होते है


भाग्यांक 6



आप शुक्र ग्रह से प्रभावित होते है शुक्र ग्रह सुंदरता का कारक होता है इसलिए आप भी दिखने के लिये सुंदर होते है आप स्वभाव से प्रेमळ और दयालू होते है| आपका स्वभाव शांत होता है आपको किसी भी बातो मे स्वच्छता पसंद होती है 

आप गंदी जगह पर जादा देर तक रहना भी पसंद नही करते हो आपके जीवन मे प्रेम हमेशा आता रहता है आप पर विपरीत लिंग के लोग जल्दी आकर्षित हो जाते है और आप भी विपरीत लिंग के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते है| 

आप किसी भी जगह पर जाये लेकिन लोग आपसे प्रभावित जरुर होते है आपकी रूचि डांस, चित्र और सिंगिंग मे होती है| आप एक अच्छे सलाहकार होते है आपको सजाना सवरना पसंद होता है आप लोग कब कहा कैसे बात करना है ये आपको बखूबी आता है आप लोग जल्दी ही किसी पर भरोसा कर लेते हो|
    
आपके लिए 3, 6 और 9 अंक शुभ होते है


भाग्यांक 7


आप पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है आपका स्वभाव थोडा रहस्यमयी होता है क्यों की आप जो काम करते हो चुपचाप करते हो आप लोग जो भी निर्णय लेते हो वो दिलसे लेते हो आप लोगो की शादी मे कभी कभी दिक्कते आ सकती है| 

आप लोगो मे अछि कल्पनाशक्ति होती है आप लोगो की आर्थिक स्थिति बहोत अछि होती है आप लोगोकी तर्कशक्ति बहोत अछि होती है आप लोग स्वतंत्र विचारो वाले होते हो| आप लोगोको जीवन मे हमेशा धोके मिलते रहते है| आप लोग अधत्यात्मिक स्वभाव के होते है आप लोग किसी भी कार्य को पूरा करने मे विश्वास रखते हो|
  
आपके लिए 1, 2 और 7 अंक शुभ होते है


भाग्यांक 8


आप पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है जिसके कारन लोगो को आपको समझना थोडा मुश्किल होता है कई बार लोग आपके गलत समझ लेते है आप लोग शांत व सय्यमी स्वभाव के होते है जीवन मे कई बार कठिनाइयो का सामना करना पडता है लेकिन आप उसका सामना करते है 

आप लोगो मे सहस अधिक होता है आप बहोत जिद्दी स्वभाव के होते है आप किसी भी काम को जब लेते हो तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हो आप लोग हमेशा अपने मन की करते हो आपको कोई कुछ भी बताये| आप लोग बहोत जादा महत्वकांशी होते है| 

आपको जीवन मे धोके भी बहोत मिलते रहते है आप लोगो को जीवन मे अधिक संघर्ष करना पडता है आपका मन हमेशा सेवाभावी होता है आप किसी भी दिन मनुष्य की मदत करते हो आपमे किसी भी चीज़ के बारेमे अछि दूरदृष्टि होती है| 

आप जीवन मे हमेशा नियम बनाकर चलते है आप थोडे आलसी स्वभाव के भी होते हो मन मे हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चिंता बनी रहती है|
आपके लिए 1, 3 और 5, 6 अंक शुभ होते है


भाग्यांक 9


आप पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है जिसकी वजह से आपको गुस्सा बहोत जल्दी आता होगा होगा आपका स्वभाव थोडा मस्तीखोर होता है आप एक जगह पे नही रहते हो इधर से उधर जाना मस्ती करना आपको पसंद होता होगा आप बुद्धिमान होते है 

आप मानव कल्याण के बारेमे सोचते हो आपमे नेतृत्व करने का गुण अच्छा होता है आप साहस और जोखिम भरे काम करते हो| आप लोगो को किसी के अधीन काम करना पसंद नही होता है

आप बहोत साहसी होते हो आप लोगो को अपना विरोध बिलकुल पसंद नही होता है आप लोगो को अपना वर्चस्व दिखाना बहोत अच्छा लगता है|

आपके लिए 3, 6 और 9 अंक शुभ होते है


दोस्तो हमने आपको बताया है की Bhagyank Kaise Nikale लेकिन आपको इसके साथ साथ मूलांक को देखना बहोत महत्वपूर्ण रहता है और दोनोको मिलाने के बाद आपको अपने स्वभाव का विश्लेषण करना होता है


आपको ये पोस्ट कैसे लगी अगर अछि लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर कीजियेगा और अगर आपके मन मे कोई प्रश्न हो तो निचे कमेंट बॉक्स मे पुच सकते है 

अगर आपको इसी तरह के इंट्रेस्टिंग पोस्ट पढ़ना है तो हमारे नोटीफीकेशन अलाव कर दीजिये तबतक के लिए चलता हूँ मिलते है किसी नए पोस्ट के साथ जय हिन्द जय भारत
पोस्ट को शेयर करे  

Leave a comment